{"_id":"56f69ab94f1c1ba41ff14e46","slug":"body-bound-hanged-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में खंभे से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में खंभे से लटका मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Mar 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज साउथ इलाके के रजोकरी गांव में शनिवार सुबह एक शख्स का शव श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालात में खंभे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बलविंदर यादव (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सुबह स्थानीय लोगों ने उसे खंभे से लटका देखकर पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने हत्या कर बलविंदर का शव खंभे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के दोनों दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को ही शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बलविंदर अपने परिवार के साथ पंकज टेंट हाउस, होली चौक, रजोकरी गांव में रहते थे। इसके परिवार में दो बेटे और भाई हैं।
बलविंदर का बड़ा बेटा तरुण अपना व्यवसाय करता है। फिलहाल बलविंदर समाजसेवा करता था। शुक्रवार रात 9:30 बजे तक उसे देखा गया था। उसके बाद वह गायब था।
तड़के ग्रामीण जब मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे तो उन्होंने बिजली के खंभे से बलविंदर का शव लटके देखा। बलविंदर के बड़े भाई राजपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को लटकाया गया है।
विज्ञापन
इधर शुरुआती जांच के बाद पुलिस बलविंदर के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। पुलिस की मानें तो कई साल पहले बलविंदर की पत्नी ने भी फांसी लगा ली थी।