फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bloody end of Gay friends on obscene acts

समलैंगिक दोस्त करने लगा अश्लील हरकतें तो कर दिया खूनी अंत

Thu, 07 Apr 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Apr 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
 bloody end of Gay friends on obscene acts
समलैंगिक दोस्त की हत्या

डॉक्टर के नौकर की हाथीदांत से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक समलैंगिक प्रवृत्ति से परेशान होकर दोस्त ने एक अन्य के साथ मिलकर नौकर जनार्दन ओझा की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी किचन में रखे 20 हजार रुपये और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी कुंदन मिश्रा और नया बांस नोएडा निवासी आकाश के रूप में हुई है। दोनों ने 26 मार्च को सेक्टर-14 ए स्थित डॉक्टर के. विक्रम हिंगोरानी के घर में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी कुंदन की जनार्दन ओझा से काफी पुरानी दोस्ती थी। उसने पुलिस को बताया कि जनार्दन समलैंगिक प्रवृत्ति का था। वह उसके साथ भी गलत हरकत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनार्दन कुंदन के साथ अश्लील व्यवहार करने लगा

 bloody end of Gay friends on obscene acts
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic

जनार्दन ने कुंदन से 20 हजार रुपये लिए थे। कुंदन को रुपये चाहिए थे लेकिन जनार्दन लौटा नहीं रहा था। 26 मार्च की दोपहर भी कुंदन ने ओझा को फोन कर पैसे मांगे। उस समय कुंदन का साथी आकाश भी उसके साथ था। कुंदन ने जनार्दन को फोन कर मिलने के लिए कहा तो जनार्दन ने उसे माली के जाने के बाद आने को कहा।

इधर कुंदन और आकाश दोनों ने प्लानिंग थी कि यदि जनार्दन रुपये नहीं देता तो लूटपाट की जाएगी। लेकिन हुआ कुछ और। दोनों डॉक्टर के घर पहुंचे। वहां पैसों की बातचीत को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जनार्दन कुंदन के साथ अश्लील व्यवहार करने लगा। तंग आकर कुंदन और आकाश ने हाथी दांत से जनार्दन की हत्या कर दी।

मकान मालिक डॉ. के विक्रम ने बताया कि उन्होंने जनार्दन के जन्मदिन पर उसे 20 हजार रुपये दिए थे। वह रुपये उसने किचन में एक डिब्बे में रखे थे। हत्या करने के बाद कुंदन और आकाश 20 हजार रुपये और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। जांच के बाद दोनों हत्यारोपियों को सेक्टर-2 के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल और लैपटॉप समेत पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed