{"_id":"9c3d22a93258a8d57246064cff3d7227","slug":"bladed-weapon-killed-after-robbing-vridga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद गांव के सामने शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग गांव जाने के लिए ट्रैक पार कर रहा था।
विज्ञापन
साहिबाबाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही अंबाला पैसेंजर पर बुजुर्ग का ध्यान नहीं गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर साहिबाबाद आरपीएफ व जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकाला। आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर का कहना है कि मृतक आसपास के इलाके का रहने वाला होगा। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन