फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blade attack on girl student in delhi.

दिल्लीः स्कूल के सामने छात्रा को ब्लेड मारे

Sun, 31 Aug 2014 11:55 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:55 AM IST
Blade attack on girl student in delhi.

दिल्ली के महरौली में ग्यारहवीं की छात्रा को स्कूल के सामने ही दूसरे स्कूल के कुछ छात्रों ने ब्लेड मारकर घायल कर दिया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



महरौली थाना पुलिस ने मारपीट व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, छतरपुर निवासी 16 वर्षीय मीनाक्षी (बदला नाम) मैदान गढ़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ती है।


सुबह करीब 7:30 बजे जब वह स्कूल के सामने पहुंची तो चार-पांच छात्रों ने उसे घेर लिया और धमकाकर साथ ले जाने की कोशिश की। मीनाक्षी ने जब विरोध किया तो छात्रों ने उसके शरीर पर कई जगह ब्लेड मार दिए।
विज्ञापन


मीनाक्षी ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस को पता चला कि हमलावर छात्रों ने आचार्य तुलसीदास सरकारी स्कूल की यूनिफार्म पहन रखी थी।

पुलिस छात्रा को लेकर स्कूल में पहुंची और छात्रों की पहचान कराई, लेकिन हमलावर छात्र नहीं मिले। छात्रा का कहना है कि आरोपी छात्रों से उसकी पहले कभी मुलाकात नहीं हुई थी। आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें तैनात की हैं।

एक माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म

Blade attack on girl student in delhi.

ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली की एक कॉलोनी में किशोरी के साथ एक माह से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

कालोनी में रहने वाले गरीब परिवार की 15 साल की किशोरी के साथ एक युवक एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह डर गई थी। उसका डरा-सहमा व्यवहार देखकर जब मां ने उससे जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बताई।

परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दादरी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed