फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   blackmailing after rape with a woman.

रेप का अश्लील वीडियो बनाकर महिला से ब्लैकमेलिंग

Fri, 12 Sep 2014 07:39 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 07:39 AM IST
विज्ञापन
blackmailing after rape with a woman.

कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग...। जी हां पहाड़गंज के एक होटल में व्यवसायी की पत्नी के साथ रेप करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन


परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने एक तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ जफर इमाम (40) इसकी पत्नी गीता उर्फ निगार सुल्ताना (28) और तांत्रिक प्रताप प्राचा (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि अमन ने व्यवसाय के नाम पर उससे दस लाख रुपये भी ले लिए थे। अपराध शाखा पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हुई दोस्ती यहां तक प‌हुंची

blackmailing after rape with a woman.

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि समीर (बदला हुआ नाम) नामक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी। उसके मुताबिक पिछले दिनों उसका काम नहीं चल रहा था। इसके लिए वह दिल्ली गेट पर एक तांत्रिक प्रताप प्राचा से मिला। प्रताप ने उसे नवंबर 2013 अमन नामक एक शख्स से मिलाया।

अमन का चाइनीज गुड्स आयात करने का व्यवसाय था। अमन के कहने पर समीर ने उसके साथ व्यवसाय में 10 लाख रुपये लगा दिए। उसे हर माह एक लाख रुपये के प्रॉफिट की बात बताई गई। इस बीच समीर बीमार हुआ।

अमन उसे देखने के लिए अस्पताल अपनी पत्नी गीता उर्फ निगार के साथ गया। वहां उसकी मुलाकात समीर की पत्नी से हुई। दोनों परिवारों में घनिष्टता बढ़ गई। समीर की पत्नी का अमन के घर आना जाना शुरू हुआ।

होटल के कमरे में की हैवानियत

blackmailing after rape with a woman.

आरोप है कि समीर की पत्नी अमन के सीताराम बाजार स्थित घर पहुंची। वहां अमन ने उसे पहाड़गंज के होटल में कॉफी पिलाने के बहाने ले गया। काफी पीते ही समीर की पत्नी बेहोश हो गई। अमन ने होटल के कमरे में उसके साथ रेप किया। बाद में उसका वीडियो बना लिया।

वारदात में अमन की पत्नी ने उसका सहयोग दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो सार्वजनिक करने की बात कर समीर की पत्नी और परिवार को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी अमन, गीता और तांत्रिक प्रताप प्राचा को दबोच लिया गया। प्रताप तांत्रिक क्रिया करने के अलावा एमसीडी में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed