{"_id":"59d5b2a14f1c1bc1538b5d47","slug":"bjp-worker-shot-by-unidentified-men-in-mordabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस चाहे अपराधियों पर अंकुश लगाने के लाख वादे वादे-दावे कर ले लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। मामला मुरादाबाद जिले का है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी।
जिले के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता दीपक उर्फ मंत्री को 3 अज्ञात बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी। इस जानलेवा हमले वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

Trending Videos
देर रात स्कूटी से आ रहा था घर
क्षेत्र में दबंग इमेज रखने वाला ये बीजेपी कार्यकर्ता देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने दीपक उर्फ मंत्री को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले की सूचना मिलते ही बीजेपी के कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। शहर के एसपी सतीश चंद्र के मुताबिक जांच जारी है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।