फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ‍bjp worker father killed in delhi, investigation on

बीजेपी कार्यकर्ता के पिता की गोली मारकर हत्या

Thu, 31 Aug 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Aug 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
 bjp worker father killed in delhi, investigation on
ब‌ीजेपी नेता के प‌िता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में लूटपाट का विरोध करना भाजपा कार्यकर्ता के पिता को महंगा पड़ गया। हवाई फायर कर रहे बदमाशों ने कार्यकर्ता के पिता के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सूरज प्रकाश (50) के रूप में हुई है। बदमाश सूरज के पड़ोस में एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट कर फरार हो रहे थे। इसी दौरान वह हवाई फायर करने लगे। सूरज ने इसका ही विरोध किया था। 
विज्ञापन


इधर घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव व जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की प्रयास कर रही

 bjp worker father killed in delhi, investigation on
cctv

सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक सूरज प्रकाश परिवार के साथ सी-ब्लॉक ओल्ड सीमापुरी में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी राजमाला, चार बेटे व एक बेटी है। सूरज चालक की नौकरी करता था। इसका एक बेटा सागर भाजपा युवा मोर्चा का एक्टिव कार्यकर्ता है। सूरज के पड़ोस में 70 वर्षीय महिला परिवार के साथ रहती है। 

मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे तीन बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने वहां से 10 से 12 हजार रुपये लूटे और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर सूरज अपने घर से बाहर निकले और लूटपाट का विरोध करने लगे।

बदमाश ने सूरज के सीने में गोली मार दी

 bjp worker father killed in delhi, investigation on
demo pic

इसी दौरान गोली चला रहे एक बदमाश ने सूरज के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजन सूरज को गंभीर हालत में सूरज को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इधर जैसे ही सूरज की मौत की खबर इलाके में लगी, अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात को ही सीमापुरी पहुंचे। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस बुजुर्ग महिला से भी पूछताछ कर रही है। 

बुजुर्ग महिला के घर सट्टा लूटने आए थे बदमाश
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाशों को सूचना था कि बुजुर्ग महिला ऊपर रहती है, जबकि नीचे वह सट्टा चलवाती है। बदमाश उसी वजह से महिला के यहां लूटपाट करने आए थे। लेकिन देर अधिक होने की वजह से वहां पर बदमाशों को कुछ हाथ नहीं लगा। 

स्थानीय लोगों ने भी इसी तरह के आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस बुजुर्ग महिला के सट्टा चलाने की बात से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed