फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP councilor and her husband threatened to kill

भाजपा पार्षद व उसके पति को जान से मारने की धमकी

Wed, 20 Apr 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor and her husband threatened to kill

 भाजपा पार्षद व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नांगलोई ईस्ट की निगम पार्षद भूमि चतर सिंह रछौया और उनके पति चतर सिंह रछौया को एक शख्स ने पिस्टल दिखाकर अपने पक्ष में गवाही देने के लिए धमकाया है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2014 में चतर सिंह ने अवैध निर्माण के एवज में धर्मपाल लाकड़ा और तरसेम नामक शख्स को रिश्वत देने के आरोप में सीबीआई से गिरफ्तार करवाया था। तभी से दोनों आरोपी चतर व उनके परिवार के पीछे पड़े हैं। पीड़ित की शिकायत पर नांगलोई थाना पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित चतर सिंह अपनी पत्नी नगर निगम पार्षद भूमि के साथ डी-569, फेस-2, नांगलोई में रहते हैं। इनकी पत्नी वार्ड संख्या 31 से पार्षद हैं। 22 जुलाई 2014 को चतर ने धर्मपाल व तरसेम को एक लाख रुपये रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार करवाया था। दोनों जेल भी चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार सुबह चतर सिंह रेलवे स्टेशन के पास सैर के लिए निकले थे। इस बीच पिस्टल लिए एक शख्स ने उन्हें रोक लिया। उसने पिस्टल दिखाकर धमकाते हुए कहा कि 21 अप्रैल को सीबीआई कोर्ट में गवाही है, हमारे पक्ष में गवाही देना। ऐसा न करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed