फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha: in cow murder case hearing today

बिसाहडा में गोहत्या के मामले की याचिका पर सुनवाई आज

Sun, 12 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha: in cow murder case hearing today
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

बिसाहडा में गोहत्या के मामले की इकलाख के परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में दायर की गई याचिका पर गौतमबुद्धनगर जनपद न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। सुनवाई की तैयारी के लिए वकीलों की पैनल तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन


अधिवक्ता रामशरण नागर और बीआर शर्मा ने बताया कि बिसाहड़ा गांव में गोहत्या के मामले में सुनवाई सोमवार को तय है। वहीं न्यायालय ने जारचा पुलिस से इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है या नहीं इसको लेकर आख्या मांगी है। याचिका में इकलाख समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बिसाहड़ा में अफवाह के बाद हुई इकलाक की हत्या के मामले में अभियुक्तों के वकीलों के द्वारा समय मांगने पर 4 जुलाई तक का समय दिया गया है। अअभियोजन पक्ष की ओर से अभियुक्तों की भूमिका के आधार पर आरोप का निर्धारण किया जाएगा। अभियुक्तों पर लगाए गए आरोपों को लेकर बहस होगी। किस आधार और साक्ष्य पर आरोप लगाए है। उनको लेकर दोनों पक्षों के वकील तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त विशाल के वकील राजीव त्यागी का कहना है कि जिन युवकों पर पुलिस ने आरोप लगाए हैं उनकी भूमिका है भी या नहीं। इसको लेकर मामले में गहनता से हर पहलू पर गहनता से विचार किया जा रहा है।  वहीं दूसरी और सरकारी वकील मनोज तेवतिया का कहना है कि अभियुक्तों पर आरोप तय कराने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। जिनको न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed