फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bisahdha cow smugglers near the village terror, two cows, a calf missing

बिसाहड़ा गांव के नजदीक गौ तस्करों का आतंक, दो गाय एक बछड़ा गायब

Wed, 13 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bisahdha cow smugglers near the village terror, two cows, a calf missing
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिसाहड़ा गांव के नजदीक गांव ढोकलपुरा में दो दिनों में गौ तस्कर दो गाय और एक बछड़ा चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने गायों की चोरी होने की सूचना जारचा पुलिस से की है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान चंदन सिंह का आरोप है कि सोमवार रात्रि में उसने गाय और बछड़े को घेरे में बांधा था।

रात एक बजे बछड़े की आवाज से नींद खुल गई। बाहर आकर देखा कि गाय गायब थी। तुरंत ही परिवार के लोगों के साथ आसपास तलाश किया, लेकिन गाय नहीं मिली।

विज्ञापन

बारिश के चलते बांधा था घर के दरवाजे के नजदीक

Bisahdha cow smugglers near the village terror, two cows, a calf missing
दादरी रेलवे स्टेशन
मंगलवार को एनटीपीसी चौकी में गाय चोरी की शिकायत की गई। दूसरी घटना 9 जुलाई की है। विनोद कुमार का आरोप है कि शाम के समय बारिश होने से दोनों को घर के दरवाजे के नजदीक बांध दिया था।

सुबह चार बजे उठकर देखा कि दोनों गायब थे। बाद में एनटीपीसी पुलिस को चोरी की शिकायत की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार पशुओं के चोरी होने से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed