{"_id":"575468fa4f1c1bcb47108fde","slug":"bikers-robbed-the-mobile-from-fashion-designer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने फैशन डिजाइनर से लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने फैशन डिजाइनर से लूटा मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-58 थानाक्षेत्र में एक महिलाफैशन डिजाइनर से बाइकर्स ने मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। गाजियाबाद के विजय नगर निवासी रश्मि कंपनी में फैशन डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
वे बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-60 स्थित कंपनी से स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। जब वह सेक्टर-58 में पहुंची तो एक कॉल आ गई। उन्होंने स्कूटी को रोककर बात करना शुरू किया तो उसी समय एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़िता ने बदमाशों का स्कूटी से पीछा किया मगर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की ओर से कोतवाली में मोबाइल छीनने का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन