{"_id":"572e3842a6d94cbe80609cdf2ccc7dd3","slug":"bikers-mobile-looted-by-the-software-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल लूटा
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप फाइनल देखकर टहलने निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को निशाना बनाते हुए रविवार रात बदमाशों ने उनका आईफोन छीन लिया। सोमवार सुबह वसुंधरा में युवती से फोन लूटकर बाइकसवार फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिप्रा रिवेरा निवासी प्रतीश कुमार नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रविवार रात को टी- 20 वर्ल्ड कप मैच का फाइनल देखने के बाद घर से टहलने निकले थे। तभी उनके एक दोस्त का कॉल आया।
विज्ञापन
वे फोन पर बात कर ही रहे थे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। उधर, सोमवार सुबह वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी निजी कंपनी में काम करने वाली निधि रस्तोगी जब ऑफिस के लिए निकलीं थीं।
विज्ञापन
आदर्श पार्क के पास ईयर फोन लगाकर वे फोन पर बात कर रहीं थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।