{"_id":"22cd680a798c632603404eae287c1d87","slug":"bikers-looted-30000-from-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर लूटी बाइक और कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर लूटी बाइक और कैश
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Feb 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रामपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने एक सुपरवाइजर से लूटपाट की।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उससे 30 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित की ओर कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
गाजियाबाद-राजपनगर निवासी शशिकांत सिंह अल्फा-दो स्थित एक बिल्डर की साइट पर काम करते हैं। वह मौजूदा समय में बिल्डर के पास बतौर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें: खुद को डॉक्टर बताकर की शादी, अब हुआ फरार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को किसी काम से शशिकांत सिंह बाइक से 30 हजार रुपये लेकर किसी को पेमेंट करने के लिए जा रहा था।
रामपुर गोलचक्कर पर पहुंचा तो पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे धमकाया और सुपरवाइजर से 30 हजार रुपये, बाइक तथा मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने शशिकांत को बुरी तरह पीटा और भाग गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।