फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Biker bashes raised two o'clock that night, throwing stones at houses

बाइकर्स ने रात दो बजे मचाया हुड़दंग, घरों में फेंके पत्थर

Sun, 15 Jun 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
Biker bashes raised two o'clock that night, throwing stones at houses

शबे बरात पर शुक्रवार देर रात पुलिस चौकसी की हवा निकल गई। हुड़दंगियों को रोकने के तमाम बंदोबस्त नाकाफी साबित हुए। नगर कोतवाली और विजयनगर इलाकों में रात करीब दो बजे कुछ बाइकर्स ने हुड़दंग मचाया।

विज्ञापन


उन्होंने विजयनगर में पत्थर फेंककर छह घरों के शीशे और नगर कोतवाली में तीन दुकानों के काउंटर तोड़ डाले। उत्पाती युवक पांच-छह बाइकों पर सवार थे। पुलिस हुड़दंग करने वालों की तलाश में जुटी है। हालांकि किसी ने इस बाबत एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


विजयनगर की सिद्धार्थ विहार कालोनी में रहने वाले नीरज कुमार, नरेश जाटव, नेमपाल, सुभाष शर्मा और दिनेश कुमार के मकान में पत्थर फेंके गए, जिनसे उनके घर के शीशे टूट गए। इन लोगों ने बताया कि पत्थर गिरने की आवाज से वे जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर आकर उन्होंने देखा, मगर वहां उन्हें कोई नहीं दिखा। वहां से गुजर रहे रिक्शे वालों ने बताया कि कुछ बाइकर्स थे, जो हुड़दंग मचाते हुए पत्थर फेंकते हुए जा रहे थे।

दूसरी तरफ, नगर कोतवाली में दिल्ली गेट के पास तीन दुकानों के बाहर रखे काउंटर तोड़ दिए गए। शनिवार सुबह दुकानदारों को इसका पता चला।

पुलिस के इंतजाम
हर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई गई थी।
हुड़दंग रोकने को चेकिंग प्वाइंट्स बनाए गए थे।
हुड़दंग रोकने को मोअजिज लोगों के साथ पुलिस ने बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed