फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big fraud by job in foreign

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 22 Apr 2014 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 22 Apr 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
big fraud by job in foreign

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डीएलएफ में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों की शिकायत पर डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने एक निजी कंसलटेंट कंपनी के डायरेक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीएलएफ फेज दो में कुणाल और नीरज नाम के दो युवकों ने लैंडमार्क नाम से कंसलटेंट कंपनी खोली हुई थी। इन लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिंगापुर, न्यूजीलैंड समेत कई यूरोपियन देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से कंपनी अधिकारियों ने 15 से 20 हजार रुपये लिए। इस मामले में रामनगर दिल्ली निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने 15 हजार रुपये देते हुए नौकरी के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो पीड़ित युवक ने कंपनी अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने बात करने से साफ मना करते हुए फोन बंद कर दिया।

पीड़ित युवक के मुताबिक, कंपनी के डीएलएफ स्थित दफ्तर में पहुंचने पर यहां पर ताला जड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, कुछ और युवकों की शिकायत के बाद पिछले कई महीनों से पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामले की जांच की जा रही थी।


साइबर सेल की मदद से मामला सही पाए जाने के बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने कुणाल और नीरज नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है जिसमें जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed