दिल्ली जा रहे हैं तो सावधान, आपको नमस्ते कर लूट लेगा यह गैंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नमस्ते गैंग सक्रिय है। इस गैंग के बदमाश लोगों से इस अंदाज में मिलते हैं कि वह उनके परिचित हो। नमस्ते करने के बाद जब पीड़ित अपनी कार रोककर उनसे बातचीत करता है तो इसी दौरान बदमाश बातों में फंसाकर लूटपाट को अंजाम देते हैं।
बदमाश हथियार से लैस भी होते हैं ताकि विरोध करने पर उन्हें डराया जा सके। इस गैंग के सदस्यों ने मध्य और उत्तर जिला में दो लोगों को अपना शिकार बनाया है।
शनिवार को करोलबाग में इस गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। रमेश नगर निवासी नवीन (48) का करोलबाग में विज्ञापन एजेंसी का काम है। शनिवार दोपहर 12 बजे वे होंडा कार से कार्यालय जा रहे थे।
करोलबाग में इस गैंग ने वारदात को अंजाम दिया
कल्याण ज्वेलर्स के पास स्कूटी पर सवार 35 वर्षीय शख्स उनके कार के बगल में आया और नमस्ते किया। नवीन को लगा कि कोई जानकार है। इसलिए अपनी कार रोक दी। युवक भी स्कूटी रोककर उनके पास आया और बताया कि शर्मा जी की शादी में मिले थे।
फिर युवक उनकी कार का दरवाजा खोलकर बैठ गया और इधर उधर की बात करने लगा। इसी दौरान ड्राइवर की साइड में एक स्कूटी सवार आया और पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
यह सुनकर नवीन सहम गए। कार में बैठे युवक ने नवीन से 10 लाख रुपये देने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद बदमाश उनके सोने के कड़े और अंगूठी निकालकर फरार हो गए।
स्कूटी सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया
इसी तरह से शनिवार को भी बदमाशों ने सराय रोहिल्ला इलाके में शक्ति नगर निवासी मनुमुला साई (49) के कार से बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दो सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा, सोने की चेन और कागजात थे।
मनुमुला डीएमसी बूथ चलाते हैं और घटना के समय अपनी कार से भारत नगर से शक्ति नगर स्थित अपने घर जा रहे थे।
पीड़ित ने बताया कि स्कूटी सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।