किराया मांगने पर ऑटो चालक को पहले दिया चकमा फिर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावला थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक की पहचान उमेश पाल (34) के रूप में हुई है।
वह सपरिवार बिंदापुर इलाके में रहता है। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह उत्तम नगर टर्मिनल के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और छावला स्टैंड चलने को कहा।
मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पंद्रह से बीस मिनट में सभी छावला स्टैंड पहुंच गए। उस समय मीटर में 160 रुपये किराया हुआ था। उमेश ने युवकों को उतरने के लिए कहा लेकिन एक युवक ने घर चलकर किराया देने की बात कही।
दोनों युवक उसे एक गली में ले गए। जहां काफी अंधेरा था। एक युवक घर से रुपये लाने की बात कहकर आगे बढ़ गया। वहीं, दूसरा युवक भी जाने लगा। उमेश ने उसे रोकना चाहा, लेकिन वह भागने लगा।
भागने वाले युवक के शोर मचाने पर पहले वाले युवक ने पिस्टल निकालकर उमेश पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। पीड़ित के मुताबिक हमलावर युवकों की उम्र करीब 25 साल है।