फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Became crook in fees management

एक एक्सीडेंट ने बना दिया एमबीए स्टूडेंट को लुटेरा

Sat, 15 Mar 2014 01:56 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Mar 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Became crook in fees management

जब घर से मिली फीस एक्सीडेंट के ‘सेटलमेंट’ में खर्च हो गई, तो एमबीए का छात्र फीस ‘मैनेजमेंट’ के लिए लुटेरा बन गया।

विज्ञापन


कॉलेज की फीस जुटाने के लिए कार में लिफ्ट देकर कई लोगों से लूटपाट करने वाले एमबीए छात्र और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ये खुलासा किया।

सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना मामूरा मंडी के पास एसेंट कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जब पूछताछ की गई, तो 10 व 11 मार्च को तीन लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटने की वारदात युवकों ने कबूल की।

यह भी पढ़ें: हिंडन में कूदकर युवक ने दी जान


युवकों की पहचान भटौना गुलवटी, बुलंदशहर निवासी गौरव कुमार तेवतिया व मंडौरा, अलीगढ़ निवासी पंकज के रूप में हुई। गौरव ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


पंकज ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। गौरव ने बताया कि इन वारदातों में उसके रूम पार्टनर बरौला-बरौली, अलीगढ़ निवासी हिमांशु व हापुड़ निवासी सोनू भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देखिए कितने शातिराना अंदाज में छुपाई गई थी शराब


पुलिस ने बताया कि हिमांशु बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। उसके खिलाफ लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।


एक्सीडेंट के ‘सेटलमेंट’ में खर्च हुई फीस
गौरव ने पुलिस को बताया कि पिछले माह वह दोस्तों के साथ देहरादून घूमने के लिए गया था। जहां उसकी एसेंट कार से एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया। समझौते के लिए उसे अपनी फीस से चालीस हजार रुपये देने पड़े, जो घरवालों ने दिए थे। फीस जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आने पर सोनू के कहने पर वह लूटपाट की वारदात करने लगा। गौरव को कार घरवालों ने कॉलेज जाने के लिए दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed