{"_id":"577e61064f1c1b6e697fc4e0","slug":"beauty-parlor-operator-compromised-putting-the-acid-on-the-victim-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़छाड़, पीड़िता पर तेजाब डालने की दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ छेड़छाड़, पीड़िता पर तेजाब डालने की दी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने नोएडा इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में संचालिका की तहरीर पर सेक्टर-24 थाने में अथॉरिटी के दोनों कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता सेक्टर-24 इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता के मुताबिक नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशल पाल और उपाध्यक्ष प्रदीप यादव पिछले कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों पीड़िता के पति के जानने वाले हैं। दोनों उसके घर पर आते थे। पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से की थी। पीड़िता के पति ने दोनों से विरोध किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों ने कुछ लोगों को बुलाकर पीड़िता के पति की पिटाई करवा दी थी। पीड़िता का आरोप है दोनों पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के लिए छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे थे। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने सेक्टर-24 थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हैं। थाना प्रभारी सेक्टर-24 नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़िता का कहना है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह महिला आयोग में मामले की शिकायत करेंगी। वहीं आरोपी कुशल पाल व प्रदीप यादव का कहना है कि पीड़िता के ससुर सेक्टर-5 में खान-पान का अवैध वैन लगाते थे। उसे अथॉरिटी ने हटावा दिया है, ऐसे में पीड़िता को लगता है कि वह वैन हमने हटवाया है। इसी वजह से झूठा आरोप लगाया जा रहा है।