फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bar dancer husband shot dead

बार डांसर के सामने पति की गोली मार कर हत्या

Wed, 29 Jan 2014 06:42 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jan 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
bar dancer husband shot dead

गुड़गांव-महरौली रोड स्थित सहारा मॉल से थोड़ी दूरी पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक बार डांसर के सामने बदमाशों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। अल सुबह हुई वारदात से पुलिस के सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हैरतअंगेज! यहां होता है लाशों का कारोबार
विज्ञापन


बिहार का रहने वाला शकील (35) पुत्र मो. सुलेमान दिल्ली में रहकर कढ़ाई का काम करता था। उसकी पत्नी सहारा मॉल के एक बार में बार डांसर है। उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि रात साढ़े बजे ही उसका पति फुफेरे भाई व एक अन्य जानकार युवती के साथ उसे लेने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात वह सभी सहारा मॉल से थोड़ी ही दूर पर एम.जी. रोड पर थे, जिस दौरान एक व्यक्ति से उसके पति का विवाद हुआ, विवाद के दौरान उसके पति के सीने में गोली मारकर युवक फरार हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

जिस्म फरोसी के धंधे से तो नहीं जुड़े है तार?
साइबर सिटी में जिस्म फरोसी के चल रहे धंधे से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। यहां पर रात भर पब व बारों में मौज-मश्ती का नाजारा होता है तो पबों के बाहर कॉल गर्ल्स कब्जा। बताया जाता है कि आए दिन दिल्ली से दर्जनों की संख्या में कॉल गर्ल्स आती हैं। पब व बार के भीतर होने वाली बातचीत कराने वाले दलाल भी होते हैं।

पुलिस ने सकील मौत मामले में अभी यह खुलासा नहीं किया है कि सकील के साथ आई दूसरी युवती कौन थी। क्या सकील भी रात के समय में कॉल गर्ल्स की दलाली करता था पुलिस ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है। दरअसल इस मामले में संभावना यह भी जताई जा रही है कि रात के समय में दलाली के रुपए व सेंटिंग कराने को लेकर हुए विवाद में पूरा झगउ़ा हुआ, जिस झगड़े में सकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है, पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान लिया है। जांच में यह साफ हुआ है कि मृतक की पत्नी बार डांसर का काम करती है। मृतक का कॉल गर्ल्स के रैकेट से कोई संबंध था या नहीं इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा करेगी।

महिला पीसीआर ने की थी पहचान पत्र की जांच
गुड़गांव-महरौली रोड पर रात में तैनात होने वाली महिला पीसीआर को दो युवकों के साथ दो युवतियों को पैदल घूमते देखकर कुछ शक हुआ था। जिसके बाद उन्होंने चारों को जिप्सी में ले जाकर उनके पहचान पत्र भी देखे। इसके बाद महिला पुलिस उनको इफको चौक पर छोड़ कर आई थी। दुबारा वह मेट्रो पिलर के पास कैसे पहुंचे यह जांच का विषय है।.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed