फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bar Dancer gang raped in a moving car, thrown into the jungle after the crime

बार डांसर से चलती कार में गैंगरेप, वारदात के बाद जंगल में फेंका

Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bar Dancer gang raped in a moving car, thrown into the jungle after the crime
- फोटो : Demo Pic

दक्षिण दिल्ली में बार डांसर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को पूरी रात कार में दक्षिण दिल्ली में घुमाते रहे और उसकी आबरू लूटते रहे। 

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की बुरी तरह पिटाई भी की। कहीं पर भी बेपरवाह पुलिस की कार पर नजर नहीं पड़ी। आरोपी महिला को फतेहपुरबेरी थाना इलाके में जंगल में फेंककर चले गए।
विज्ञापन


महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से कोलकाता, पश्चिमी बंगाल की रहने वाली रेशमा(नाम बदला हुआ) मुनिरका में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वसंत विहार इलाके में स्थित एक क्लब में बार डांसर है। सोमवार व मंगलवार की रात करीब दो बजे जब वह प्रिया सिनेमा कॉम्पलेक्स, वसंत विहार से बाहर निकल रही थी उसे चार युवक मिले। 

युवती को घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाया

Bar Dancer gang raped in a moving car, thrown into the jungle after the crime
rape - फोटो : demo

ये युवक क्लब में आते रहते हैं और इस कारण से जानते थे। इन युवकों ने उसे मुनिरका स्थित घर छोडने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने फतेहपुरबेरी थाना इलाके में ले गए। 

यहां पर तीन युवकों राजेश शर्मा, करण चेतरी और मंजीत सिंह पंवार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे साथ मारपीट की। 

इससे उसके कई जगह चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसे फतेहपुरबेरी थाना इलाके में जंगल में फेंक दिया। फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने नेहा की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने मंगलवार शाम को चार युवक राजेश शर्मा, करण चेतरी, मंजीत सिंह पंवार और तरूण खतरी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed