फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bansal weeping over the death of his wife and daughter, the family asked why his sentence Society?

पत्नी-बेटी की मौत पर बिलखते हुए पहुंचे बंसल, सोसाइटी ने पूछा परिवार को क्यों मिली सजा?

Wed, 20 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bansal weeping over the death of his wife and daughter, the family asked why his sentence Society?
मां-बेटी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई की टीम मंगलवार रात बीके बंसल को लेकर नीलकंठ अपार्टमेंट पहुंची। बीके बंसल रोते-बिलखते अपने घर पहुंचा। बेटी और पत्नी की मौत ने उसे बुरी तरह तोड़ दिया। 

विज्ञापन


रोते हुए उसने मीडिया से कहा, जो होना था वह हो गया, सब ऊपर वाले की मर्जी है। करीब 15 मिनट सोसायटी में रुकने के बाद सीबीआई की टीम उसे वापस लेकर चली गई।

बेटे योगेश का नहीं चला पता
बीके बंसल के बेटे से पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि योगेश कहां है। बुधवार सुबह नेहा और सत्यबाला के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन

रात की तलाशी को लेकर सोसायटी में रोष

Bansal weeping over the death of his wife and daughter, the family asked why his sentence Society?
मां-बेटी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिश्तेदारों या परिवार के किसी सदस्य के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

रात की तलाशी को लेकर सोसायटी में रोष
नीलकंठ अपार्टमेंट के लोगों में सत्यबाला और नेहा की मौत से काफी रोष दिखा। लोगों का कहना था कि सीबीआई की टीम ने दो दिनों तक पूरी रात परिवार से पूछताछ करने के अलावा घर की तलाशी ली। 

इसकी वजह से सत्यबाला और नेहा काफी परेशान हो गई थीं। सोसायटी निवासियों ने कहा कि अगर परिवार के मुखिया ने गलती की थी, तो उसके पूरे परिवार को सजा क्यों मिली थी। सीबीआई को दिन में पूछताछ करना चाहिए थी। सीबीआई के दबाव और बदनामी की वजह से परिवार ने ऐसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed