{"_id":"c0a6d72d63a3cc5a04c4e11f812b10e7","slug":"bank-robbed-in-front-of-12-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सामने 12 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सामने 12 लाख लूटे
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधेश्याम पार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया के गेट पर सोमवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने एक कंपनी कर्मचारी से 12.50 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी पेप्सी गोदाम के मैनेजर के साथ रुपये जमा करने बैंक आया था। मैनेजर पार्किंग में कार खड़ी कर रहा था तभी लुटेरे कर्मचारी के सिर में तमंचे की बट मारकर बैग लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी निवासी अनुज गोयनका ने बताया कि वह पेप्सी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। मोहननगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल के सामने उनका गोदाम है। खिचड़ीपुर निवासी मैनेजर जितेंद्र गोदाम कर्मचारी रंजीत (14) के साथ कार से राधेश्याम पार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में साढ़े 12 लाख रुपये जमा करने गया था।
विज्ञापन
दोपहर करीब पौने एक बजे जितेंद्र बैंक के सामने कार पार्क करने लगे। इस दौरान रंजीत रुपयों से भरा बैग पकड़े था। रंजीत गेट की तरफ बढ़ा ही था तभी पीछे से आई काली बाइक पर सवार दो लुटेरे रंजीत के पास रुके। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने रंजीत के सिर में तमंचे की बट मारकर बैग छीन लिया।
विज्ञापन
बट लगते ही रंजीत गिर गया। जब तक जितेंद्र कुछ समझते पाते बदमाश तमंचा लहराते भाग निकले। सिर में काफी चोट आने से रंजीत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
अनुज के अनुसार जितेंद्र पिछले 14 साल से उनके पास काम कर रहा है। वही रोजाना कैश लेकर बैंक जाता था। करीब एक माह पहले उन्होंने इस ब्रांच में खाता खुलवाया था। इससे पहले उनका अकाउंट राजेंद्र नगर स्थित पीएनबी ब्रांच में था।
एसपी क्राइम रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि घटना में लोनी अथवा सीमापुरी, दिल्ली के गैंग का हाथ लग रहा है। बदमाशों की वारदात से पता चलता है कि उन्होंने पहले रेकी है। बदमाश शायद मोहननगर से जितेंद्र का पीछा कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।