फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank manager hang herself to death.

RBI कर्मचारी की पत्नी ने लगाई फांसी

Fri, 03 Oct 2014 05:43 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bank manager hang herself to death.

दिल्ली के दक्षिण जिले के आरकेपुरम इलाके में बैंक मैनेजर महिला ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुरालवाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पति द्वारा मायके जाने से मना करने पर महिला ने यह कदम उठाया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरकेपुरम थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

प‌त‌ि आरबीआई बैंक में एजीएम है

Bank manager hang herself to death.

पुलिस के अनुसार आरबीआई फ्लैट्स, सेक्टर-6 आरकेपुरम में रहने वाले नितिन कुमार की 26 फरवरी, 2012 को कोनिका से शादी हुई थी। इन्हें एक वर्ष का बेटा है। नितिन कुमार पार्लियामेंट स्थित आरबीआई में एजीएम है, जबकि कोनिका पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर थी।

छुट्टी पड़ने पर कोनिका शाहदरा स्थित अपने मायके जाना चाहती थी। नितिन ने उसे जाने से मना कर दिया। इसके बाद सुबह दस बजे कोनिका ने अपने कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

कोनिका के पिता केसी पोरचा ने आरोप लगाया है कि पति, सास व ननद दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान करते थे। शादी केदौरान दहेज में काफी सामान दिया गया था। कोनिका को मायकेभी आने नहीं दिया जाता था। आरके पुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed