फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   baby boy was crushed by a car, dead

डेढ़ साल के मासूम को कार ने कुचला, ऐसे हुआ ये हादसा

Mon, 12 Feb 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
baby boy was crushed by a car, dead
baby

राजेंद्रा पार्क में शनिवार सुबह डेढ़ वर्षीय बच्चे को गाड़ी ने उस वक्त कुचल दिया, जब वह घर के बाहर खेल रहा था। हादसा गाड़ी बैक करते वक्त हुआ।

विज्ञापन


दूसरे बच्चों के शोर मचाने पर घायल बच्चे को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार दिलाने के बाद यहां से अन्य अस्पताल में ले जाया गया।

दूसरे अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी, तो पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, राजेंद्रा पार्क निवासी अनुज एक कंपनी में सिलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उनका डेढ़ वर्षीय बेटा हंस राज घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बिजेंद्र अपनी ईको गाड़ी से काम पर जाने के लिए उसे बैक करने लगे।

baby boy was crushed by a car, dead
baby

गाड़ी बैक करते समय हंस राज गाड़ी की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चों के चीखने व अन्य लोगों के शोर मचाने पर उसे गाड़ी के नीचे से निकाला गया और लोग उसे लेकर पालम विहार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उधर, अस्पताल से प्रारंभिक उपचार दिलाने के बाद बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। परिजन इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed