फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver looted a woman after making her drink alcohol

ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को लूटा फिर पीड़िता को फेंका

Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
auto driver looted a woman after making her drink alcohol
alcohol

न्यू अशोक नगर में एक ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को फेंककर फरार हो गया। कोंडली के पास एक राहगीर ने ऑटो से महिला को धक्का देते देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के बताए हुलिये के आधार पर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला खिचड़ीपुर की रहने वाली है। वह कल्याणपुरी से एक ऑटो लेकर घर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में उसने ऑटो चालक को दुकान के सामने रोककर पानी का बोतल लेने को कहा, लेकिन चालक ने बोतल लाने के बजाए अपने पास रखा बोतल दे दिया। पानी पीने के बाद महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद ऑटो चालक ने अपने सहयोगी के साथ उसके सभी गहने और नकदी लूटकर खिचड़ीपुर इलाके में उसे ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी पंकज के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने एक सहयोगी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल सीट ने पकड़वाया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने बयान में बताया कि जिस ऑटो में सवार हुई थी उसकी सीट लाल रंग की थी। पुलिस ने उस इलाके में चलने वाले उन ऑटो की जांच शुरू की जिनके सीट लाल थी। इस दौरान लाल रंग की सीट वाले दर्जन भर ऑटो वालों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पंकज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वह घबरा गया और अपराध कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed