{"_id":"38f2f04738ba250b3e6e3773c12f7074","slug":"auto-driver-arrested-for-lootinf-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर लूटता था सवारियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटता था सवारियां
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के केशवपुरम थाने की शांति नगर चौकी पुलिस ने सवारियों को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर लूटने वाले एक ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एन. संबंदन ने बताया कि शांति नगर चौकी इंचार्ज राम मनोहर वाहनों की तलाशी अभियान चला रहे थे।
इसी दौरान उन्हें पता चला कि नई दिल्ली से सवारी लेकर चले एक ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर सवारियों को लूट लिया है। कुछ देर बाद पुलिस ने एक ऑटो इंद्रलोक की ओर से आते हुए देखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्लॉट नहीं मिला तो कर दी बहू की हत्या
विज्ञापन
उसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली। उनके पास नशे की गोली, एक फोन और एक बैग मिला। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
उनके खुलासे के बाद पुलिस ने एक सवारी को अचेतावस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ बरामद किया। उसकी पहचान सतना मध्यप्रदेश निवासी विश्राम के रूप में हुई है।
उसके होश में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान रामचंदर निवासी बहराइच (ऑटो चालक), रफीक और रहीमुद्दीन निवासी नार्थ दिनाजपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक तीनों सीलमपुर झुग्गी में रहते हैं।