{"_id":"59c657f04f1c1b2f688b5e29","slug":"auto-collides-with-auto-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पलवल
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक और कार की भिड़ंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामनीखेड़ा-हसनपुर मार्ग पर गांव पिंगौड़ के समीप सवारियों से भरे ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग लोग घायल हो गए। वहीं कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया।
सदर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मीनारायण के अनुसार, शुक्रवार रात को ऑटो पलवल से सवारियों को लेकर हसनपुर जा रहा था। जब ऑटो गांव पिंगौड़ के समीप पहुंचा तो उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।
इससे ऑटो में सवार गांव करीमपुर निवासी इंदर सिंह (50) व हसनपुर के वार्ड नंबर-15 निवासी लोकचंद (30) की मौत हो गई जबकि अन्य सवारी घायल हो गई। वहीं आरोपी स्विफ्ट कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।