हिन्दी सीखने भारत आई ऑस्ट्रेलियाई युवती के साथ रात में गार्ड ने की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज कर आरोपी सिक्यूरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने गार्ड को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की युवती ऐलिना (26, बदला हुआ नाम) 21 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वह भारत हिंदी सीखने आई है और एक प्राइवेट संस्थान से हिंदी भाषा सीख रही है। ऐलिना मालवीय नगर में रहती है।
बिल्डिंग के गार्ड रात में युवती को पकड़कर की बदसलूकी
बुधवार व बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे ऐलिना कहीं से अपने घर आई थी। तभी बिल्डिंग के सिक्यूरिटी गार्ड ने उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ की। ये भी आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड पिंटू (27) ने उसे पकड़ लिया था।
ऐलिना ने रात को ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मालवीय नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज कर लिया है। सिक्यूरिटी गार्ड पिंटू को बृहस्पवितार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने जिले में रहने वाले विदेशी मूल के लोगों की सुरक्षा बढ़ाने केआदेश दिए हैं। सभी थानाध्यक्षों को इलाके में विदेशी मूल के युवक व युवतियों से संपर्ककर उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।