{"_id":"76d120872de54ae664f4b08b260da5b3","slug":"aunt-to-niece-sold-3-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची ने भतीजी को 3 लाख में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची ने भतीजी को 3 लाख में बेचा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 13 May 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमाबाद पीर वाला मोहल्ला निवासी एक महिला पर भतीजी को तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप लगा है। इसके विरोध में सोमवार को कालोनी वासियों ने हंगामा किया। आरोप है महिला ने तीन लाख रुपये लेकर किशोरी की गैर बिरादरी के युवक से शादी रचा दी है।
विज्ञापन
हंगामे के बीच महिला के जानकारों से कालोनी वासियों की हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला एवं उसके जानकार व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति के पास 12 बोर के चार कारतूस भी मिले हैं। उधर, महिला का कहना है कि उसकी भतीजी बालिग है और वह युवक से प्यार करती थी। बदनामी के डर से उसने युवक से उसकी शादी रचाई है।
विज्ञापन
किशोरी की मां की बचपन में जबकि पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बहनें और हैं। तीनों बहनें पीर वाले मोहल्ले में अपनी चाची के पास रहती हैं। रविवार को चाची ने बड़ी बेटी की शादी रचाई थी, जबकि युवक अलग बिरादरी का है।
कालोनी वासियों का कहना है कि जिसकी शादी की गई है वह नाबालिग है और महिला ने तीन लाख रुपये लेकर उसे निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को बेचा है। इसके चलते सोमवार दोपहर कालोनी के लोगों ने हंगामा किया। इसी बीच महिला और युवक के बड़े भाई समेत चार लोग मौके पर आ गए।
दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। इसी बीच दो युवक भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने महिला व व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बकौल विवेचनाधिकारी विनोद चौहान व्यक्ति की जेब से चार कारतूस मिले हैं। वह कारतूस शादी समारोह में की गई फायरिंग के बचे हुए बता रहा है।