{"_id":"574211154f1c1b4648690ce6","slug":"audi-on-facebook-lured-45-thousand-of-that-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर ऑडी कार का लालच देकर की 45 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर ऑडी कार का लालच देकर की 45 हजार की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 23 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनावली गांव में पूर्व प्रधान के बेटे को फेसबुक पर ऑडी दिखाकर एक युवक ने 45 हजार रुपये ठग लिए। उसने 50 लाख रुपये की ऑडी कार 25 लाख रुपये में बेचने का लालच दिया और रुपये ठग लिए। पुलिस के अनुसार, गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र के बेटे सौरव नागर की कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्त ने फेसबुक पर नई ऑडी कार की फोटो दिखाई।
विज्ञापन
कार की शोरूम कीमत 50 लाख थी, जिसे फेसबुक दोस्त ने 25 लाख में ही दिलवाने का दावा किया। कार की आधी कीमत जानकर सौरव तुरंत खरीदने के लिए तैयार हो गया। दोनों की सूरजपुर कस्बे में मुलाकात हुई।
विज्ञापन
आरोपी ने सौरव से एडवांस में 45 हजार रुपये मांगे। उसने बताया कि कार को शोरूम से बुक कराने के लिए यह रकम पहले देनी होगी। बाकी रकम कार मिलने पर देनी होगी। उसकी बातों में आकर सौरव ने 45 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने उससे कई दिन तक उससे संपर्क नहीं किया। बाद में बातचीत करने पर ठीक से जवाब नहीं दिया। सौरव ने ठगी का आरोप लगाते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी तरीके से कार दिलाने का लालच दे रहा था। हालांकि, दोनों युवकों के बीच समझौता हो गया है। आरोपी के पैसे लौटाने की बात पर पीड़ित ने शिकायत वापस ले ली।