फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Audi car kausi kala railway station delhi crime news suicide committed by financer

ऑडी कार हाईवे किनारे खड़ी कर फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने उठाया खतरनाक कदम

Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Audi car kausi kala railway station delhi crime news suicide committed by financer

आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मरने से पूर्व अपनी ऑडी कार को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। पुलिस ने कार में मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त की। अनुमान लगाया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी में नुकसान होने के बाद डायरेक्टर ने यह कदम उठाया होगा।

विज्ञापन


1110-45 डीडीए फ्लैट, कलाकुंज नई दिल्ली निवासी निमित कुमार (32) पुत्र सोमाराम दिल्ली के पी 75 शिवालिक में रोनी नाम से फाइनेंस कंपनी का संचालन करते थे। बताया गया है कि मंगलवार शाम अपनी ऑडी कार (डीएल 8, सीजेड 9667) को कोटवन पुलिस चौकी के समीप खड़ा कर निमित कुमार मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे लाइन पर चले गए।

विज्ञापन

किलोमीटर संख्या 1445 के समीप दिल्ली की ओर से आती मालगाड़ी के सामने कूद गए, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए, लेकिन तब तक वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। निमित का मोबाइल मालगाड़ी के इंजन में फंस गया, जिसे मालगाड़ी के चालक ने रेलवे स्टेशन पर जमा करा दिया। बाद में स्टेशन मास्टर की ओर से भेजे गए मीमो के साथ मोबाइल थाने में जमा कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलने के बाद कोटवन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। मोबाइल और कार में मिले कागजातों के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दे दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि रात नौ बजे तक परिवारीजन मौके पर नहीं आ सके। आत्महत्या के कारणों की जानकारी परिवारीजनों से बात करने के बाद हो सकेगी।


2014 में आनंद दंपति यहां ट्रेन के आगे कूदे
 

प्रख्यात कवि और गीतकार संतोष आनंद के पुत्र संकल्प आनंद (38) और पुत्र वधू नरेश नंदिनी ने 15 अक्तूबर 2014 को कोटवन चौकी के समीप रेलवे ट्रैक पर अपनी सात साल की बच्ची के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी थी। इससे पति-पत्नी की मौत हो गई थी, लेकिन बच्ची बच गई। संकल्प आनंद ने आत्महत्या करने से पूर्व ग्यारह पन्नों का हाथ से लिखा सुइसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके अनुसार वे किसी वित्तीय लेन-देन के फर्जीवाड़े में फंस गए थे। 


 

तीन दोस्तों ने भी यहां गंवाई थी जान
एक अन्य घटना 26 जनवरी 2015 को इसी स्थान पर हुई, जिसमें अफजल निवासी आजादपुर दिल्ली, इकबाल निवासी ओल्ड फरीदाबाद और याकूब निवासी मुरादनगर गाजियाबाद अपने साथी मितरौल पलवल निवासी अनीस के साथ ताजमहल देखने जा रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों अपनी जान गंवा गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed