फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attempt to murder on a youth in delhi

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के सीने में पेचकस घोंपा

Sun, 11 Dec 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
attempt to murder on a youth in delhi

समयपुर बादली इलाके में एक युवक को लूटपाट का विरोध करना भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसके सीने में पेचकस घोंप कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह से अपने भाई को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के भाई के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार अनिल(22) अपने दो भाईयों जगतराम व सुनील के साथ बादली इंडस्ट्रीयल एरिया में रहता है।
विज्ञापन


वह इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार रात अनिल फैक्टरी में काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल लूटपाट का विरोध करते हुए वहां से भागने लगा। बदमाशों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और एक बदमाश ने उसके सीने में पेचकस घोंप दिया। अनिल जख्मी होकर वहीं गिर गया। सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।

जख्मी होने के बावजूद अनिल ने घटना की जानकारी अपने भाई जगतराम को दी। जगतराम छोटे भाई सुनील को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और अनिल को लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंचे, जहां अनिल की तबियत खराब होते देख डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।


एंबुलेंस में अनिल ने भाई को बताया कि चार बदमाशों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके छाती में पेचकस घोंप दिया। अस्पताल में अनिल का ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जगतराम के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed