{"_id":"4247846cdf92bb3034dd595a3d6a63e5","slug":"attempt-to-kill-property-dealer-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच बच गया प्रॉपर्टी डीलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच बच गया प्रॉपर्टी डीलर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Feb 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बांजरपुर गांव में शनिवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हालांकि फायरिंग से प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से कई खोखे कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बांजरपुर निवासी अनूप कसाना ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है कि वह शनिवार देर रात कार से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इन 3 लूटेरों की कहानी पढ़कर चौक जाएंगे आप
अनूप अपने घर के गेट पर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए कार से उतरा। उसी समय पीछे से आई एक बोलेरो कार में सवार चार लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। गोलीबारी से गांव में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोलियों के कई खोखे बरामद किए।
अनूप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रबुपुरा कोतवाली क्षेत्र के म्याना निवासी कुलदीप समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।