{"_id":"e3d806e754f81ab73ffbdcb4c58599d9","slug":"attackers-attacked-on-women-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमलावरों ने महिलाओं से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमलावरों ने महिलाओं से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 06:41 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना छांयसा में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई को गांव रायपुर कलां निवासी शाकिर ने थाना छांयसा में दर्ज शिकायत में बताया कि 14 जुलाई की दोपहर गांव के ही मरूक, आमिर, वसीम, राजू, साहिल और सलमान 7-8 साथियों के साथ उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन
जब उन्होंने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से घर के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं से मारपीट भी की। फरार होते समय जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन