{"_id":"56fa76594f1c1b9d38f001db","slug":"attack-on-two-brothers-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला, छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला, छह के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Mar 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव धुलावट में दो सगे भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पीड़ित के ब्यान पर छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित आरिफ निवासी गांव धुलावट ने पुलिस को दिए गए अपने ब्यान में बताया कि गत 21 मार्च को 5 बजे के करीब वह अपने प्लॉट में खड़ी पुरानी ड्रिल मशीन को कबाड़े में बचने के लिए ट्रैक्टर से जोड़ रहा था। उसी समय इदरीश आया, जिसने उसके साथ गाली गलौच करते हुए ड्रिल मशीन को नहीं जोड़ने दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो इदरीश ने उसके हाथ पर रॉड मार दी। शोर सुनकर जब उसका भाई आबिद उसे बचाने के लिए आया तो दूसरे गुट के रणजीत, रज्जाक, मर्दाना, उमर और इसब भी मौके पर आ गए, जिन्होंने डंडों से हमला कर दोनाें भाइयों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है की हमलावरों ने उसके ट्रैक्टर व ऑल्टो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित आरिफ के ब्यान पर इदरीश, रणजीत, रज्जाक, मर्दाना, उम्मर और इसब निवासीयान धुलावट के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।