{"_id":"56f696fa4f1c1bbc1ff14e16","slug":"attack-on-school-manager-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला, घर में घुस खुद को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला, घर में घुस खुद को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर डेल्टा वन में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला किया। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर डेल्टा वन निवासी गजराज सिंह का साकीपुर में स्कूल है।
विज्ञापन
वह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ घर पर थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश आए और गाली देने लगे। गजराज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। हालांकि, घर में घुसकर गजराज ने खुद को बचा लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर गामा वन में शुक्रवार रात करीब 56 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि राहगीरों ने प्राधिकरण गोल चक्कर के समीप शव पड़ा देखा था। पुलिस आसपास के थाने की मदद से पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन