फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on rape victim women with sharp weapons

दुष्कर्म पीड़िता पर किया धारदार हथियार से हमला 

Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
attack on rape victim women with sharp weapons

पहाड़गंज इलाके में समझौता और मामला वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता पर घातक हथियार से हमला किया गया। हालांकि, पीड़िता को अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई। 

विज्ञापन


उसकी शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, सकीना (23) (बदला हुआ नाम) पति के साथ चुड़ीवालान इलाके में रहती है।
विज्ञापन


सकीना का आरोप है कि एक साल पहले वसीम नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बाबत उसने चांदनी महल थाने में मामला दर्ज करवाया था।  कुछ दिनों से वसीम का दोस्त दानिश सकीना पर समझौता करने के लिए दवाब बना रहा था। गत शुक्रवार को उसने सकीना को बातचीत करने के लिए पुलिस भवन के पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकीना के वहां पहुंचने पर दानिश एक दोस्त आमिर के साथ उसे स्कूटी पर बिठाकर कनॉट प्लेस की ओर चल दिया। रास्ते में दानिश ने स्कूटी रुकवाई और सकीना को लेकर फुटपाथ पर चला गया। 

बातचीत के दौरान दानिश ने हाथ में छिपाकर रखे धारदार हथियार से सकीना के गर्दन पर वार किया। लेकिन  पीछे हट जाने की वजह से हथियार उसके गाल पर लगी। 


दानिश ने दुबारा हमला करने की कोशिश की, जिसे सकीना ने हाथ से रोक दिया। इसकी वजह से उसके हाथ में भी चोट लगी। घटना को अंजाम देकर दानिश और आमिर वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed