फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on airtel company dealer pawan bajarangi

एयरटेल कंपनी के डीलर पर जानलेवा हमला

Tue, 22 Jul 2014 03:45 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:45 AM IST
विज्ञापन
attack on airtel company dealer pawan bajarangi

ग्रेटर नोएडा में एयरटेल कंपनी के डीलर पवन बजरंगी पर सोमवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दिया और फरार हो गए। जानलेवा हमले में वे बाल बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दादरी नगर में तहसील मुख्यालय के सामने एयरटेल कंपनी के डीलर व बजरंग दल के नेता पवन बजरंगी ने अपना ऑफिस बनाया हुआ है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पवन अपने दफ्तर पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी था। इसी बीच दफ्तर के बाहर से किसी ने उन पर फायर कर दिया।

बाल-बाल बचे बजरंगी

attack on airtel company dealer pawan bajarangi

अचानक हुई इस फायरिंग में गोली उनकी कुर्सी के समीप से निकलती हुई दीवार पर जा लगी। गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अनुराग सिंह और एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पवन की तहरीर पर दादरी पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed