फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ATM fraud with retired inspector

पता ही नहीं चला कि कब लुट गए दरोगा जी

Sat, 15 Mar 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Mar 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
ATM fraud with retired inspector

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन सेक्टर में एक युवक ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पीड़ित ने कासना कोतवाली में शिकायत की, जहां दारोगा विनय शर्मा को जांच के लिए कहा गया। आरोप है कि आठ दिन होने के बाद भी दारोगा समय न मिलने का बहाना बनाकर उन्हें टरका रहे हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर निवासी जयपाल सिंह गामा-वन सेक्टर के बी ब्लॉक में रहते हैं। छह मार्च को वह एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए थे।

जयपाल ने बताया कि रुपये निकालने के दौरान मशीन हैंग होने लगी। उन्होंने दो बार पिन नंबर डाला, जिसे पीछे खड़े युवक ने देख लिया। इसके बाद युवक ने मदद के बहाने जयपाल का कार्ड बदल दिया और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जयपाल बैंक पहुंचे तब उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला। जांच कराने पर पता चला कि दूसरे एटीएम से 22900 रुपये उनके खाते से निकाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed