{"_id":"59a2c8ac4f1c1b8d578b472b","slug":"atm-fraud-with-mobile-company-sdo-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर बीएसएनएल के एसडीओ से धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर बीएसएनएल के एसडीओ से धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
atm seal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के एसडीओ को एटीएम बदलकर अज्ञात युवकों ने 1.04 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसका पता एसडीओ को जब लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-10 निवासी महाबीर गर्ग बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर तैनात हैं। 22 अगस्त को वह खांडसा रोड स्थित एक बैंक के एटीएम पर नगदी निकालने गए थे। यहां एक बार एटीएम का प्रयोग करने के बाद नगदी नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास करना चाहा तो दो-तीन युवक यहां आ गए और मदद करने का बहाना बनाकर एटीएम बदल लिया। इसके बाद वे यहां से चले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके 23 अगस्त तक बाद उनके बैंक खाते से 1 लाख 04 हजार 888 रुपये की ऑनलाइन खरीददारी हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन