{"_id":"85fafe8363725f8e235b05f290469bf9","slug":"atm-card-cloning-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! शातिरों ने सिपाही को ही लगा दिया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये क्या! शातिरों ने सिपाही को ही लगा दिया चूना
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में आम जनता ही नहीं पुलिसवाले भी चोरों के आतंक से परेशान हैं। एक हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम देते हुए शातिरों ने पुलिस के सिपाही के अकाउंट से सैलरी ही गायब कर दी। जबकि उसका एटीएम जेब में ही था।
विज्ञापन
सिपाही ने विजय विहार थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक , सिपाही अनिल कुमार (36) बुध विहार इलाके में रहता है। अनिल का एक्सिस बैंक में सैलरी अकाउंट है। जनवरी में उसकी सैलरी उसके अकाउंट में ट्रांसफर हुई।
विज्ञापन
अनिल पैसे निकालने के लिए कृष्णा विहार पूंठकला स्थित एटीएम पर गया। एटीएम में कार्ड डालने पर रकम नहीं निकली। उसने तुरंत मिनी स्टेटमेंट निकाला, जिससे पता चला कि एक जनवरी को किसी ने उसके अकाउंट से बीस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
अनिल ने तुरंत रोहिणी स्थित एक्सिस बैंक से संपर्क किया। जांच में पता चला कि यह रकम सोनीपत के मुरथल में सुखदेव ढाबा स्थित एटीएम से निकाली गई है। उसने इसकी शिकायत विजय विहार थाने में की।
अनिल के मुताबिक, उसने किसी को भी अपना एटीएम कार्ड नहीं दिया और न ही इससे पहले मुरथल में रकम ही निकाली है। जांच कर रही पुलिस टीम को आशंका है कि अनिल के एटीएम कार्ड का क्लोनिंग कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।