फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   assistant commandent arrested for raping a lady

महिला से दुष्कर्म का आरोपी असिस्टेंट कमांडेंट गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2017 10:10 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 08 Oct 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
assistant commandent arrested for raping a lady

महिला से दुष्कर्म करने के मामले में सेक्टर-4-7 पुलिस ने सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सेक्टर-4 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति का देहांत करीब डेढ़ महीने पहले हो गया था। इसके बाद से उसका परिवार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वह सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट रघु शर्मा को पहले से जानती थी। उसने परिवार के साथ विवाद को सुलझाने के लिए रघु शर्मा से मदद मांगी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी विवाद में उसकी सहायता करने का बहाना करके रघु शर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सेक्टर-4-7 चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed