{"_id":"2f21990922f65834f923f65bc0e13eb7","slug":"artist-slapped-and-stripped-snake-commotion-in-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकार को थप्पड़ मार छीना सांप, शोभायात्रा में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलाकार को थप्पड़ मार छीना सांप, शोभायात्रा में हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात देहली गेट पर गणेश शोभायात्रा के दौरान गले से सांप निकालने से भड़के श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान जीटी रोड जाम लग गया। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल एक झांकी में कलाकार के गले में सांप पड़ा था। किसी ने पीएफए के सदस्यों को सूचना दी गले में पड़ा सांप असली है। आरोप है कि पीएफए सदस्यों ने न सिर्फ सांप छीन लिया, बल्कि कलाकार को थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पीएफए सदस्यों का आरोप है कि लोगों ने उन्हें पीटा और दौड़ा लिया। वे किसी तरह जान बचाकर नगर कोतवाली पहुंचे। देर रात 1 बजे तक पीएफए सदस्य कोतवाली में हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पीएफए सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी घटना से अवगत कराया है। एसपी सिटी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
एसएचओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि पीएफएवालों का कहना है कि सांप दुर्लभ प्रजाति का है, जिसे इस तरह गले में डालकर चलना नियमों के विरुद्ध है। दूसरी तरफ, श्रद्धालुओं का कहना था कि पीएफए सदस्यों ने कलाकार से मारपीट और अभद्रता की।
पीएफए सदस्य रुचिन मेहरा ने बताया कि जो सांप कलाकार ने डाला है, वह दुर्लभ प्रजाति का है। सूचना के बाद उन्होंने वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी थी।
उन्होंने कलाकार से सांप झांकी में नहीं लिया, बल्कि झांकी समाप्त होने के बाद लिया जब वह एक घर में बैठा था। जबकि श्रद्धालुओं का आरोप था कि पीएफए सदस्यों ने झांकी के दौरान मारपीट की।