फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested three crooks who robbed trains

ट्रेनों में लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 24 Jul 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arrested three crooks who robbed trains

शताब्दी और लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रेन से लूटा गया एक हैंडबैग, नगदी और मोबाइल बरामद हुआ है। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी विनोद कुमार सिरोही का कहना है कि गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 से इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लुटेरे मधेपुरा बिहार निवासी करम, स्वरूपनगर दिल्ली निवासी मोहन लाल और उन्नाव निवासी विनोद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरवरी में इन बदमाशों ने लखनऊ मेल में एक महिला से पर्स लूटा था। फरवरी महीने में ही देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस से पर्स और मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन दिन पहले इन्होंने गाजियाबाद के आउटर पर शताब्दी ट्रेन से लूट का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे। इनसे एक मोबाइल, नगदी और नशीली गोलियां बरामद की हैं।


ऐसे करते थे वारदात
एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया के मुताबिक पकड़े गए बदमाश स्टेशन से ही ट्रेनों की खिड़की पर लटक जाते थे। ट्रेन के आउटर पर पहुंचते ही पर्स, मोबाइल और ज्वैलरी लूटकर ट्रेनों से कूद जाते थे।

दूसरी ओर से आने वाली ट्रेनें आउटर पर रुकते ही ये उनमें चढ़ जाते थे। स्टेशन आने पर खिड़कियों में खड़े यात्रियों से लूट करके फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed