फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arms ammunition recovered from murder's convict house

पिटाई से परेशान पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 16 Aug 2014 01:31 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Arms ammunition recovered from murder's convict house

दिल्ली के पांडव नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक हत्या आरोपी जो इस समय पैरोल पर जेल से बाहर है के घर से दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हथियार बरामद किए।

विज्ञापन


अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार घर में हथियार होने की जानकारी पुलिस को आरोपी की पत्नी से मिली।
विज्ञापन


अखबार में छपी खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्होंने अनवर ठाकुर के घर से तीन देशी कट्टे, लोडेड इटालवी कट्टा और 101 गोलियां बरामद की हैं।

अनवर ठाकुर 1998 में की गई एक हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर 5 मई को बाहर आया था।

पुल‌िसवालों को इनाम में ‌म‌िले 10-10 हजार

Arms ammunition recovered from murder's convict house

पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें मोनिका नाम की एक महिला का फोन आया जिसने अपने पति पर उसे पीटने का आरोप लगाया।

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस वाले महिला के बताए पते पर पहुंचे तो देखा कि घर बाहर से बंद है। डीसीपी (पीसीआर) राजीव रंजन ने बताया कि तीन पुलिसवालों ने महिला को घर से छुड़ाया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ठाकुर ने उसे बुरी तरह पीटा और अपने दो साथियों के साथ चला गया। महिला से मिली जानकारी के अनुसार पीसाआर कर्मियों ने उसके घर से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस समेत तीन इतालवी कट्टे, एक मैगजीन, 7.62 बोर के बीस कारतूस, 7.65 बोर के 53 कारतूस, 30.06 एसपीआरजी बोर के 12 कारतूस, .32 बोर के पांच कारतूस और 12 बोर के छह कारतूस।

डीसीपी रंजन ने बताया कि सभी बरामद हथियार स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अंदर पांडव नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। तीनों पुलिस वालों को हथियारों की बरामदगी के लिए 10-10 हजार रुपए के इनाम से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed