{"_id":"f028f2c3595bf89a173e6eeb2d2848f9","slug":"are-threatening-to-kidnap-accused-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर रेप करने की धमकी दे रहे हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर रेप करने की धमकी दे रहे हैं आरोपी
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने अपहरण कर छात्रा को रेप करने की धमकी दे डाली। खौफजदा छात्रा ने शोहदों के डर से कॉलेज आना-जाना बंद कर दिया है और घर में कैद होकर रह गई है।
विज्ञापन
शनिवार को छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर सीओ से तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों में दो सगे भाई और उनका एक दबंग रिश्तेदार शामिल है।
विज्ञापन
मामला मोदीनगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली भूपेंद्रपुरी कॉलोनी से जुड़ा है। कॉलोनी निवासी एक महिला के मुताबिक उसके पति मानसिक रूप से बीमार हैं। उनकी बेटी नगर के डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
आरोप है कि भूपेंद्रपुरी के ही रहने वाले दो सगे भाई और उनका एक दबंग रिश्तेदार उनकी बेटी के साथ आते जाते समय छेड़छाड़ करते हें। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने 15 दिन पहले छात्रा को अपहरण कर रेप करने की धमकी दे डाली।
शोहदों के डर से छात्रा ने तभी से कॉलेज जाना छोड़ दिया है और और घर में कैद होकर रह गई है। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर आरोपियों ने उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है।
शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर पीड़िता ने सीओ से शिकायत की। सीओ जगतराम जोशी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।