फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Are dangerous journey from Delhi to Palwal, hurled stones at Malwa Express

खतरनाक हो रहा दिल्ली से पलवल का सफर, मालवा एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर

Sat, 18 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Are dangerous journey from Delhi to Palwal, hurled stones at Malwa Express

दिल्ली से पलवल के बीच 60 किलोमीटर रेल का सफर रात के समय खतरनाक होता जा रहा है। आए दिन ट्रेनों में  पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने में आरपीएफ  पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। पत्थरबाजी की घटनाओं में  कई यात्री भी घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसी ही एक घटना बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई। शरारती तत्वों ने मालवा एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके। इसमें  इंदौर जा रही एक महिला यात्री मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना देने के बाद भी आरपीएफ शरारती तत्वों को पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन


इंदौर निवासी राजेश प्रजापति अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौटकर 12920 मालवा एक्सप्रेस से नई दिल्ली से इंदौर जा रहे थे। उन्होंने एस-4 कोच में सीट नंबर 49, 50 और 51 बुक कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजी की प्रमुख घटनाएं

Are dangerous journey from Delhi to Palwal, hurled stones at Malwa Express
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo

रात करीब पौने नौ बजे ट्रेन जब बल्लभगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली थी कि ओवरब्रिज के पास किसी शरारती तत्व ने एक पत्थर ट्रेन में दे मारा। पत्थर का छोटा टुकड़ा टूटकर राजेश के परिवार के सदस्य के लग गया। इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और बल्लभगढ़ चौकी प्रभारी दिलबाग सिंह सुहाग को दी गई, लेकिन शरारती तत्वों को पकड़ा नहीं जा सका।

दिल्ली-पलवल सेक्शन में आए दिन होने वाली पत्थर मारने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जब भी आरपीएफ से बात की जाती है तो वह मैन पावर की कमी का रोना रोते हैं। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि पत्थर मारने वाले झुग्गियों में रहने वाले नाबालिग होते हैं। उन्हें पकड़ना भी संभव नहीं होता।

-21 अप्रैल-15 फरीदाबाद नीलम पुल के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-2 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-3 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-6 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-9 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-21जुलाई-15 फरीदाबाद-तुगलकाबाद के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-27 जुलाई-15 मथुरा-पलवल के अगस्त क्रांति राजधानी पर पथराव।
-31 जुलाई-15 तुगलकाबाद-फरीदाबाद के बीच इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।
-16 अगस्त-15 बल्लभगढ़-न्यूटाउन के बीच पंजाब मेल में पत्थरबाजी।
-27 जनवरी-16- मुजेसर फाटक के पास शकूरबस्ती-पलवल शटल में पत्थर मारा।
-28 अप्रैल-16- फरीदाबाद-निजामुद्दीन के बीच अगस्तक्रांति एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।
-16 जून-16- बल्लभगढ़ स्टेशन के पास मालवा एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed