फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anothor sex racket busted out in spa center gurugram

एक और स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियां समेत 6 गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
anothor sex racket busted out in spa center gurugram
sex racket busted

साइबर सिटी के स्पा सेंटर की आड़ देह व्यापार करने वालों की खैर नहीं। ईस्ट जोन की पुलिस ने शुक्रवार की रात को छापेमारी कर स्पा सेंटर से देह व्यापार के आरोप में चार युवतियां व दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुशांतलोक थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोल्ड सूक सी ब्लाक के द्वितीय मंजिल पर स्पा की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट के आदेश पर एसीपी डीएलएफ हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सुशांतलोक थाना प्रभारी के अलावा महिला पुलिस को भी शामिल किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताए गए जगह पर जाकर घेराबंदी शुरू कर दी। पहले पुलिस ने एक नकली ग्राहक स्पा सेंटर में भेजा, फिर इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने अचानक गोल्ड ब्लाइनेस स्पा सेंटर में दबिश दे दी। पुलिस ने स्पा सेंटर के एक केबिन से चार लड़कियों व दो लड़कों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। इनके खिलाफ पुलिस ने सुशांत लोक थाना में केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी ईस्ट जोन की पुलिस ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 10 महिला सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण का कहना है कि  एम जी रोड व आस-पास चलने वाले स्पा सेंटरों के विषय में मिली सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed