फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry servant attack on owner with an ax

गाली देने से गुस्साए नौकर ने कुल्हाड़ी से किया मालिक पर हमला

Sat, 09 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry servant attack on owner with an ax
यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

अलीपुर इलाके में गाली देने से गुस्साए एक नौकर ने सर्विस स्टेशन के मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। उसके कंधे और छाती पर जख्म है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार मूलत: आरा बिहार निवासी अशोक (43) परिवार के साथ अलीपुर में रहता है। वह अलीपुर स्थित एक धर्मकांटा पर सर्विस स्टेशन चलाता है। यहां पर ट्रक की धुलाई का काम होता है।

विज्ञापन


अशोक ने एक माह पहले काम करने के लिए समयपुर बादली के लेबर चौक से अरशद (33) नाम के मजदूर को लाया था। वह उससे गाड़ियों की धुलाई करवाता था। बुधवार दोपहर में अरशद ने कुल्हाड़ी से अशोक की छाती और कंधे पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अशोक के नौकर ने वारदात को अंजाम दिया है। अलीपुर थाना पुलिस ने आरोपी अरशद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे स्वरूप नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि काम करने के दौरान अशोक उसे गाली देता था। जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। अरशद मूलत: औरंगाबाद विहार का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed